WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Gram Vikas Adhikari Vacancy: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी [VDO] भर्ती 2024 संपूर्ण जानकारी

Rajasthan Gram Vikas Adhikari Vacancy: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2024 का इंतजार करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार जल्द सीईटी खत्म होने वाला है। कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा CET स्नातक स्तर 2024 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें राजस्थान पंचायती राज विभाग हेतु ग्राम विकास अधिकारी भर्ती को शामिल किया गया है।

Rajasthan Gram Vikas Adhikari Vacancy

इस बार राजस्थान समान पात्रता परीक्षा के अंतर्गत ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा भी करवाई जाएगी ग्राम विकास अधिकारी को VDO के नाम से भी जाना जाता है। ग्राम विकास अधिकारी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन दिसंबर तक देखने को मिलेगा तथा इसकी परीक्षा का आयोजन सितंबर 2025 तक करवाया जाएगा। Rajasthan Gram Vikas Adhikari Vacancy 2024 के लिए योग्यता आयु सीमा सिलेबस आदि की जानकारी आज हम इस पोस्ट में आपको उपलब्ध करवाएंगे आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ें और संपूर्ण जानकारी को प्राप्त करें।

Also Read: अब सीईटी परीक्षा में नही होगी नेगेटिव मार्किंग, संशोधित विज्ञप्ति जारी

Rajasthan Gram Vikas Adhikari Vacancy 2024 का आधिकारिक नोटिफिकेशन कब जारी होगा 

राजस्थान पंचायती राज विभाग में VDO भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन दिसंबर 2024 के आसपास जारी होगा क्योंकि यह भर्ती परीक्षा CET के माध्यम से करवाई जाएगी इसीलिए सबसे पहले CET के एग्जाम के रिजल्ट आने के पश्चात ही इस भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी होगा।

यदि आप लोग ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में भाग लेना चाहते हैं तो सामान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2024 में भाग जरूर लेवे। सीईटी स्नातक स्तर के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 अगस्त से 7 सितंबर 2024 तक चलेंगे इसके बाद परीक्षा का 25 सितंबर 2024 से 28 सितंबर 2024 तक होगा। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वह राजस्थान में विभिन्न विभागों में होने वाली भर्तियों में भाग लेने के लिए सीईटी परीक्षा अवश्य देवी क्योंकि यदि आप लोग परीक्षा क्वालीफाई नहीं करते हैं तो आप लोग आने वाली भर्तियों में भाग नहीं ले पाएंगे। 

ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2024 कितने पदों पर आयोजित होगी 

ग्राम सेवक भर्ती परीक्षा लगभग लगभग 2500 से लेकर 3500 पदों तक आयोजित होगी पदों की संख्या की स्थिति अभी अस्पष्ट है जैसे ही पदों की संख्या स्पष्ट होगी हम अपडेट कर देंगे। हालांकि सही के कितने पदों पर यह भर्ती निकलेगी इसकी जानकारी तो ग्राम विकास अधिकारी का ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही पता चलेगा।

ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2024 के लिए क्या है योग्यता 

VDO भर्ती परीक्षा 2024 के लिए योग्यता स्नातक पास होना जरूरी है इस भर्ती परीक्षा के लिए आपको सामान्य भाषा का भी ज्ञान होना जरूरी है इसके साथ-साथ आपके पास RSCIT का डिप्लोमा होना भी आवश्यक है। इसके अलावा सबसे बड़ी इसके लिए योग्यता यह है कि आप लोगों को इस भर्ती में भाग लेने के लिए सबसे पहले सीईटी स्नातक स्तर परीक्षा को क्वालीफाई करना होगा।

ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2024 आयु सीमा 

इस भर्ती परीक्षा के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक रखी गई है आरक्षित वर्गों को राज्य सरकार के प्रावधानों के अनुसार छूट प्रदान की गई है।

ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2024 सिलेबस 

ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा का आधिकारिक सिलेबस राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। भर्ती परीक्षा के नोटिफिकेशन के जारी होने के बाद आधिकारिक सिलेबस जारी किया जाता है जब तक आप पुराने सिलेबस को आधार मानकर इस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं सामान्यतः पुराना सिलेबस के समकक्ष ही नया सिलेबस रहेगा।

ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2024 सैलरी 

शुरुआत के 2 साल आपको ₹16000 मासिक दिए जाएंगे जब 2 साल के पश्चात आपका फिक्सेशन हो जाएगा उसके बाद आपका बेसिक पे 20800 होगा तथा अन्य लब मिलाकर आपकी सैलरी 27000 से ₹28000 होगी।

Rajasthan Gram Vikas Adhikari Vacancy सामान्य रूप रेखा 

ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड आयोजित करवाता है और यह भर्ती परीक्षा समान पात्रता परीक्षा के अंतर्गत आती है इस भर्ती परीक्षा का आधिकारिक सिलेबस तथा पुराने प्रश्न पत्र आप आरएसएसबी की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Also Read: CET 12th Level Notification: राजस्थान सीईटी 12वीं स्तर परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment