SBI Clerk Admit Card 2025 स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित की जा रही जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) भर्ती 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं जिन भी अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह नीचे दिए गए लिंक की सहायता से अब अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एसबीआई क्लर्क भर्ती 2025 की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22,27,28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को किया जाएगा जिसके लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा आज 10 फरवरी 2025 से शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एसबीआई क्लर्क के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इस बार एसबीआई क्लर्क भर्ती की 2025 का नोटिफिकेशन कुल 14,191 रिक्त पदों हेतु जारी किया गया था जिसके लिए ग्रेजुएट पास उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 दिसंबर से लेकर 7 जनवरी 2025 तक चली थी जिसके बाद एडमिट कार्ड आज 10 फरवरी 2025 को जारी किए गए हैं एसबीआई क्लर्क 2025 की परीक्षा 22,27,28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी।
आप लोगों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या ना हो इसलिए हमारे द्वारा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवाया जा रहा है और साथ ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की संपूर्ण प्रक्रिया बताई जा रही है जिससे आप लोग फॉलो करके बिना किसी परेशानी के अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2025 के एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
सबसे पहले आप लोगों को नीचे दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना है जिसके बाद आप लोगों के सामने एक नया पेज ओपन होगा उसके बाद आप लोगों को आपका रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन हो जाना है।
इसके बाद आप लोगों के सामने आपके एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा जिसमें आप लोग यह चेक कर सकते हैं कि आपकी परीक्षा किस तारीख को किस केंद्र पर और कितने बजे आयोजित की जाएगी। इसके बाद आप लोग अपने एडमिट कार्ड को कागज पर प्रिंट कर लेवे।
SBI Clerk Admit Card 2025 Check
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2025 के एडमिट कार्ड यहां से डाउनलोड करे: Click Here