RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित यहां से करें चेक

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि RBSE 12th Result 2026 कब आएगा और इसे कैसे चेक करें। बोर्ड से जुड़ी ताजा जानकारी के अनुसार राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र और अभिभावक अपने परिणाम को लेकर काफी उत्साहित हैं।

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026

हर साल की तरह इस बार भी राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा अगर किसी छात्र के पास रोल नंबर उपलब्ध नहीं है तो वह नाम के माध्यम से नीचे दिये गई वेबसाइट पर भी अपना परिणाम चेक कर सकता है।

इस आर्टिकल में हम आपको RBSE 12th Result 2026 चेक करने का तरीका, रोल नंबर से रिजल्ट देखने की प्रक्रिया, नाम से रिजल्ट देखने का तरीका, मार्कशीट की जानकारी, पासिंग मार्क्स, रीचेकिंग प्रक्रिया और 12वीं के बाद करियर विकल्प जैसी सभी जरूरी जानकारी आसान भाषा में बताएंगे। अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट आने के बाद आपको कोई परेशानी न हो, तो यह पूरा लेख जरूर पढ़ें।

RBSE 12th Result 2026 Overview

जानकारीविवरण
बोर्ड का नामराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE)
परीक्षा का नामRBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026
रिजल्ट डेट31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे
रिजल्ट मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटrajeduboard.rajasthan.gov.in
नाम से रिजल्टIndiaResults

RBSE 12th Board Exam 2026

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं की बोर्ड परीक्षा राज्य की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक होती है। हर साल लाखों छात्र साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम से इस परीक्षा में शामिल होते हैं। इस परीक्षा का रिजल्ट छात्रों के भविष्य और आगे की पढ़ाई के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू होकर 10 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक निर्धारित किया गया था। इस दौरान अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, इतिहास, राजनीति विज्ञान, जीवविज्ञान और अन्य विषयों की परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गईं।

परीक्षा समाप्त होने के बाद अब बोर्ड द्वारा कॉपियों की जांच की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही थी। आमतौर पर राजस्थान बोर्ड परीक्षा खत्म होने के लगभग एक महीने बाद रिजल्ट घोषित करता है। पर इस बार  RBSE 12th Result 2026 इसी महीने 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे जारी कर दिया जाएगा।

RBSE 12th Result 2026 कैसे चेक करें

जब बोर्ड रिजल्ट जारी करता है तो लाखों छात्र एक साथ वेबसाइट पर अपना परिणाम देखने की कोशिश करते हैं। ऐसे में कई बार वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण पेज धीरे खुलता है या सर्वर स्लो हो जाता है। इसलिए छात्रों को पहले से यह पता होना चाहिए कि रिजल्ट देखने का सही तरीका क्या है।

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट मुख्य रूप से दो तरीकों से चेक किया जा सकता है – रोल नंबर से और नाम से। रोल नंबर से रिजल्ट सीधे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखा जा सकता है, जबकि नाम के माध्यम से रिजल्ट देखने के लिए IndiaResults वेबसाइट का उपयोग किया जाता है। नीचे दोनों तरीकों को स्टेप बाय स्टेप समझाया गया है।

RBSE 12th Passing Marks 2026

राजस्थान बोर्ड के नियमों के अनुसार 12वीं कक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी होता है। यदि किसी छात्र के अंक इससे कम होते हैं तो उसे उस विषय में असफल माना जाता है।

अगर कोई छात्र किसी एक या दो विषय में पास नहीं हो पाता है तो बोर्ड उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका भी देता है। इस परीक्षा के माध्यम से छात्र उसी साल दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकते हैं और उनका साल खराब नहीं होता।

RBSE 12th Result 2026 Rechecking Process

कभी-कभी ऐसा होता है कि छात्रों को लगता है कि उनके प्राप्त अंक उनकी उम्मीद से कम हैं। ऐसी स्थिति में छात्र रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच की जाती है।

रीचेकिंग के लिए आवेदन आमतौर पर रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद शुरू होता है। छात्रों को बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होता है और प्रति विषय निर्धारित फीस जमा करनी होती है। इसके बाद संबंधित विषय की कॉपी की दोबारा जांच की जाती है।

अगर जांच के दौरान कोई त्रुटि पाई जाती है तो छात्र के अंक बढ़ भी सकते हैं और संशोधित परिणाम जारी किया जाता है। इसलिए यदि किसी छात्र को अपने नंबरों को लेकर संदेह है तो वह रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकता है।

RBSE 12th Result 2026 Marksheet में क्या जानकारी होगी

जब छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक करते हैं तो स्क्रीन पर दिखाई देने वाली मार्कशीट में कई महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होती हैं। यह मार्कशीट छात्रों को उनके परीक्षा परिणाम की पूरी जानकारी देती है और यह आगे की पढ़ाई के लिए भी काफी महत्वपूर्ण होती है।

ऑनलाइन मार्कशीट में आमतौर पर छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम और परीक्षा का वर्ष जैसी बुनियादी जानकारी दी होती है। इसके अलावा प्रत्येक विषय के अलग-अलग अंक, कुल अंक, प्रतिशत और पास या फेल स्टेटस भी दिखाई देता है। इससे छात्रों को तुरंत पता चल जाता है कि उन्होंने परीक्षा में कितना प्रदर्शन किया है।

हालांकि ऑनलाइन दिखाई जाने वाली मार्कशीट को प्रोविजनल मार्कशीट कहा जाता है। असली मार्कशीट कुछ समय बाद छात्रों को उनके स्कूल के माध्यम से प्रदान की जाती है और वही आगे की पढ़ाई या कॉलेज एडमिशन के लिए उपयोग की जाती है।

रोल नंबर से RBSE 12th Result 2026 कैसे चेक करें

रोल नंबर के माध्यम से रिजल्ट चेक करना सबसे आसान और सुरक्षित तरीका माना जाता है। इसके लिए छात्रों के पास परीक्षा का एडमिट कार्ड होना जरूरी है, क्योंकि उसी में रोल नंबर दिया होता है। रिजल्ट चेक करने के स्टेप:

  1. सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. होमपेज पर RBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
  3. अब अपना रोल नंबर दर्ज करें
  4. “Submit” बटन पर क्लिक करें
  5. कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  6. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लें

नाम से RBSE 12th Result 2026 कैसे चेक करें

कई बार ऐसा होता है कि छात्रों के पास उस समय रोल नंबर उपलब्ध नहीं होता। ऐसी स्थिति में आप नाम के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए IndiaResults वेबसाइट का इस्तेमाल किया जाता है। नाम से रिजल्ट देखने के स्टेप:

  1. सबसे पहले IndiaResults की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. वहां राजस्थान बोर्ड के रिजल्ट सेक्शन में जाएं
  3. RBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
  4. अपना पूरा नाम दर्ज करें
  5. लिस्ट में अपना नाम और स्कूल पहचानें
  6. नाम पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट खुल जाएगा

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Check – Direct Link

राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट चेक करने का लिंक 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से एक्टिव होगा, इसके बाद आप नीचे उपलब्ध करवाए गए लिंक से अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

RBSE 12th Arts Result Check LinkClick Here
RBSE 12th Science Result Check LinkClick Here
RBSE 12th Commerce Result Check LinkClick Here
Check Result By Roll No.Click Here
Check All Latest UpdateClick Here
RBSE Official Websiterajeduboard.rajasthan.gov.in

12वीं के बाद क्या करें (Best Career Options)

12वीं का रिजल्ट आने के बाद छात्रों के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है कि आगे कौन-सा करियर चुना जाए। सही करियर का चुनाव छात्रों के भविष्य को प्रभावित करता है, इसलिए यह निर्णय सोच-समझकर लेना चाहिए।

  • साइंस स्ट्रीम के छात्र आगे चलकर इंजीनियरिंग, मेडिकल, फार्मेसी, रिसर्च या टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं। 
  • वहीं कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र चार्टर्ड अकाउंटेंसी, बैंकिंग, फाइनेंस और बिजनेस मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ सकते हैं।
  • आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए भी कई अच्छे विकल्प उपलब्ध हैं जैसे UPSC, SSC, राज्य सेवा परीक्षाएं, पत्रकारिता, कानून और प्रशासनिक सेवाएं।

Scholarship और Education Loan Opportunities

12वीं के बाद कई छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं लेकिन कई बार आर्थिक समस्याएं उनके सामने चुनौती बन जाती हैं। ऐसी स्थिति में सरकार और कई निजी संस्थाएं छात्रों को स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन जैसी सुविधाएं प्रदान करती हैं।

भारत में कई योजनाएं हैं जैसे National Scholarship Portal, राज्य सरकार की छात्रवृत्ति योजनाएं और मेरिट आधारित स्कॉलरशिप जिनके माध्यम से छात्रों को आर्थिक सहायता मिल सकती है। इसके अलावा कई बैंक छात्रों को कम ब्याज दर पर Education Loan भी प्रदान करते हैं जिससे वे कॉलेज या प्रोफेशनल कोर्स की फीस आसानी से भर सकते हैं।

12वीं के बाद सरकारी नौकरी के अवसर (Government Jobs After 12th in Rajasthan)

राजस्थान में कई सरकारी विभाग ऐसे हैं जहां 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए समय-समय पर भर्तियां निकलती रहती हैं। अगर छात्र 12वीं के बाद सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो वे विभिन्न सरकारी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर सकते हैं।

कुछ लोकप्रिय सरकारी नौकरियां:

  • राजस्थान पुलिस कांस्टेबल
  • रेलवे भर्ती
  • SSC CHSL
  • भारतीय डाक विभाग
  • रक्षा सेवाएं

इन नौकरियों में चयन आमतौर पर लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाता है। 12वीं के बाद और भी कई प्रकार की सरकारी नौकरी के अवसर उपलब्ध आप लोग अपने प्रतिभा और इच्छा के अनुसार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

RBSE 12th Result 2026 कब जारी होगा?

RBSE 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे जारी कर दिया जाएगा।

RBSE 12th Result कहां चेक करें?

छात्र इसे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और IndiaResults वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment