Rajasthan Police Constable Result 2025: राजस्थान पुलिस विभाग द्वारा आयोजित राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट आखिरकार जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा का बेसब्री से इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवार अब अपनी मेहनत का परिणाम देख सकते हैं। विभाग ने 14 नवंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 10,000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिनमें कांस्टेबल (सामान्य/चालक/बैंड) और कांस्टेबल (दूरसंचार ऑपरेटर व चालक) के पद शामिल हैं।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 राज्य की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक रही है, जिसमें लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। लिखित परीक्षा का आयोजन 13 और 14 सितंबर 2025 को तीन पारियों में किया गया था। इसके बाद विभाग ने 17 सितंबर 2025 को आंसर की जारी की थी। अब 14 नवंबर 2025 को Rajasthan Police Constable Result 2025 लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है और इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट (PET/PST) के लिए बुलाया जाएगा, जो 30 नवंबर से 07 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाला है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 की फाइनल रिजल्ट आज 16 दिसंबर 2025 को जारी कर दिया गया है, अभ्यार्थी नीचे दिए गए लिंक से अपना रिजल्ट जिले वाइस डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan Police Constable Recruitment 2025 Important Dates
इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी मुख्य तिथियां नीचे दी गई तालिका में दी गई हैं ताकि उम्मीदवारों को पूरी टाइमलाइन का पता चल सके।
| आवेदन प्रारंभ | 28 अप्रैल 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 25 मई 2025 |
| लिखित परीक्षा तिथि | 13 और 14 सितंबर 2025 |
| एडमिट कार्ड जारी | 11 सितंबर 2025 |
| आंसर की जारी | 17 सितंबर 2025 |
| रिजल्ट जारी | 14 नवंबर 2025 |
| फिजिकल परीक्षा (PET/PST) | 30 नवम्बर से 07 दिसंबर 2025 |
| फाइनल रिजल्ट जारी | 16 दिसंबर 2025 |
Rajasthan Police Constable Recruitment 2025 Vacancy Details
राजस्थान पुलिस विभाग ने इस वर्ष कुल 10,000 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इनमें से 8148 + 383 पद कांस्टेबल (सामान्य, चालक और बैंड) के लिए हैं, जबकि 1470 पद कांस्टेबल (पुलिस दूरसंचार ऑपरेटर और चालक) के लिए निर्धारित किए गए हैं। यह भर्ती राज्य के सभी जिलों में की जा रही है और उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के लिए यह भर्ती युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर लेकर आई है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, उनके लिए अब यह रिजल्ट सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है क्योंकि इसी के आधार पर आगे की फिजिकल प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा।
Physical Test (PET/PST) Details
लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अब Physical Efficiency Test (PET) और Physical Standard Test (PST) के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षा उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता और फिटनेस की जांच के लिए आयोजित की जाती है।
फिजिकल परीक्षा की तिथि 30 नवंबर से 07 दिसंबर 2025 तय की गई है। इस दौरान उम्मीदवारों को दौड़, ऊँचाई, वजन और छाती माप जैसे चरणों से गुजरना होगा। जो उम्मीदवार PET/PST में सफल रहेंगे, उन्हें आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फाइनल मेरिट लिस्ट के लिए शामिल किया जाएगा।
यह चरण अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट देखने के तुरंत बाद अपनी शारीरिक तैयारी पर ध्यान दें।
Selection Process
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में चयन की प्रक्रिया चार मुख्य चरणों में पूरी की जाएगी।
- लिखित परीक्षा (Written Test) – 150 अंकों की परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होती है।
- फिजिकल टेस्ट (PET/PST) – इसमें दौड़, ऊँचाई, वजन और छाती माप की जांच होती है।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन – सभी योग्य उम्मीदवारों के दस्तावेज़ों की सत्यापन प्रक्रिया।
- फाइनल मेरिट लिस्ट – अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाता है, जिसमें सभी चरणों के अंक शामिल होते हैं।
How to Check Rajasthan Police Constable Result 2025
यदि आप यह जानना चाहते हैं कि Rajasthan Police Constable Result 2025 कैसे देखें, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
- सबसे पहले राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट https://www.police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर “Recruitment & Result” सेक्शन में जाएं।
- वहां “Rajasthan Police Constable Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद आप लोगों के सामने रिजल्ट डाउनलोड करने हेतु लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट की पीडीएफ आप लोगों के डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी।
- उसके बाद आप लोग पीडीएफ में अपने रोल नंबर से चेक कर सकते हैं कि आप लोग फिजिकल परीक्षा के लिए क्वालीफाई हुए हैं या नहीं। साथी कट ऑफ लिस्ट भी इस पीडीएफ में दी गई होगी।
Rajasthan Police Constable Result 2025 Check
| कांस्टेबल भर्ती 2025 कांस्टेबल (सामान्य/चालक) अंतिम परीक्षा परिणाम | Click Here |
| राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 लिखित परीक्षा परिणाम में सफल रहे अभ्यर्थियों की चयन सूची ज़िलेवार (District Wise Result) | Click Here |
| कॉन्स्टेबल चालक भर्ती-2025 का लिखित परीक्षा परिणाम | Click Here |
| कॉन्स्टेबल सामान्य भर्ती-2025 का लिखित परीक्षा परिणाम | Click Here |
| आधिकारिक वेबसाइट | police.rajasthan.gov.in |
| Check All Latest Update | Click Here |
Rajasthan Police Constable Result 2025 कब जारी हुआ?
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का रिजल्ट 14 नवंबर 2025 को जारी किया गया है।
Rajasthan Police Constable Result 2025 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर “Constable Result 2025” लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan Police Constable 2025 फिजिकल टेस्ट (PET/PST) कब होगा?
फिजिकल टेस्ट का आयोजन 30 नवंबर से 07 दिसंबर 2025 के बीच किया जाएगा।
