Rajasthan LDC Recruitment 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए वर्ष 2026 की एक बड़ी भर्ती सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा लिपिक ग्रेड-2 एवं कनिष्ठ सहायक के पदों पर संयुक्त भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो 12वीं पास हैं और CET 12th Level Exam 2024 में सफल हो चुके हैं।

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 10644 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। साथ ही लिखित परीक्षा का आयोजन 05 और 06 जुलाई 2026 को किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां इस लेख में विस्तार से दी गई हैं। इसलिए इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें।
Rajasthan LDC Recruitment 2026 Overview
| भर्ती आयोजक | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| पद का नाम | लिपिक ग्रेड-2 / कनिष्ठ सहायक |
| कुल पद | 10644 |
| आवेदन शुरू तिथि | 15 जनवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 13 फरवरी 2026 |
| परीक्षा तिथि | 05–06 जुलाई 2026 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| नौकरी स्थान | राजस्थान |
| आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan LDC Recruitment 2026 Vacancy Detail (पदों का विवरण)
Rajasthan LDC Recruitment 2026 के अंतर्गत विभिन्न विभागों में लिपिक ग्रेड-2 एवं कनिष्ठ सहायक के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। यह भर्ती कई विभागों के लिए संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही है, जिससे अभ्यर्थियों को एक ही परीक्षा के माध्यम से विभिन्न विभागों में नियुक्ति का अवसर मिलेगा।
| विभाग / पद | कुल पद |
| राजस्थान लोक सेवा आयोग – लिपिक ग्रेड-2 | 06 |
| प्रशासनिक सुधार विभाग – कनिष्ठ सहायक | 9806 |
| कृषि विपणन निदेशालय – कनिष्ठ सहायक | 600 |
| राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड – कनिष्ठ सहायक | 98 |
| राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड – कनिष्ठ सहायक | 50 |
| माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान – लिपिक ग्रेड-2 | 84 |
| कुल पद | 10644 |
Rajasthan LDC Recruitment 2026 Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)
इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यताएं होना अनिवार्य है। RSSB द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार केवल वही उम्मीदवार पात्र होंगे जो CET 12th Level परीक्षा में उत्तीर्ण हैं। इसके साथ-साथ कंप्यूटर से संबंधित योग्यता भी आवश्यक रखी गई है।
- अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है
- CET 12th Level Exam 2024 में Qualified होना आवश्यक है
- RSCIT या समकक्ष कंप्यूटर प्रमाण पत्र होना चाहिए
Rajasthan LDC Recruitment 2026 Age Limit (आयु सीमा)
इस भर्ती में सभी पदों के लिए आयु सीमा समान रखी गई है।
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
अभ्यर्थी की आयु की गणना 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों जैसे SC, ST, OBC, EWS, महिला, दिव्यांग एवं भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
Rajasthan LDC Recruitment 2026 Selection Process (चयन प्रक्रिया)
Rajasthan LDC Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया निम्न चरणों में पूरी की जाएगी:
- लिखित परीक्षा (Phase 1)
- लिखित परीक्षा (Phase 2)
- दस्तावेज़ सत्यापन
- अंतिम मेरिट सूची
लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी जिसमें कुल प्रश्न, अंक, समयावधि और नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान रहेगा। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर नकारात्मक अंक काटे जाएंगे। विस्तृत परीक्षा पैटर्न नोटिफिकेशन में उपलब्ध है। साथ हो सिलेबस और एक्जाम पैटर्न नीचे दिए गए लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan LDC Recruitment 2026 Application Fee (आवेदन शुल्क)
| श्रेणी | शुल्क |
| सामान्य / ओबीसी | ₹600 |
| एससी / एसटी | ₹400 |
| अन्य श्रेणी | ₹400 |
| भुगतान माध्यम | Online |
राजस्थान राज्य के अभ्यर्थियों के लिए One Time Registration (OTR) अनिवार्य है। OTR शुल्क का भुगतान एक बार करने के बाद अभ्यर्थी भविष्य की सभी राजस्थान की भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही जिन्होंने पहले OTR का भुगतान कर रखा है उन्हें वापस इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
Rajasthan LDC Recruitment 2026 How to Apply (आवेदन कैसे करें)
राजस्थान एलडीसी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है। अभ्यर्थी को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।
- आधिकारिक वेबसाइट rssb पर जाएं
- Online Apply लिंक पर क्लिक करें
- OTR प्रक्रिया पूरी करें
- आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें
Rajasthan LDC Recruitment 2026 Important Dates & Links (महत्वपूर्ण तिथियां और लिंक)
| आवेदन की अंतिम तिथि | 13 फरवरी 2026 |
| Official Notification | Click Here |
| Apply Online Link | Click Here |
| Syllabus | Click Here |
| Official Website | rssb.rajasthan.gov.in |
| Check All Latest Update | dainikyojana.in |
Rajasthan LDC Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती में कुल 10644 पद निर्धारित किए गए हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 13 फरवरी 2026 है।
